Thursday, August 26, 2010

'खुदा बुदबुदाता हूँ सबसे ज्यादा..'




...

"लपेट पोटली जज़्बातों की..छुपाता हूँ सबसे ज्यादा..
ना देख ले ज़माना..खुदा बुदबुदाता हूँ सबसे ज्यादा..१..

मौत से चुरा लाया तस्वीर-ए-चांदनी..
साज़-ए-महफ़िल..गुनगुनाता हूँ सबसे ज्यादा..२..

बेखबर शायरी..खूं से लबालब बेगैरत खंज़र..
बिखरे मरासिम..क्यूँ डुगडुगाता हूँ सबसे ज्यादा..३..

दास्तान-ए-ऐतबार मसला हुआ इस मौसम..
वाह..क्या एहद-ए-हसरत गुनगुनाता हूँ सबसे ज्यादा..४..

टपका जो आलम-ए-मोहब्बत..क़यामत होगी..
निचोड़ कश्तियाँ साहिल पे..कुलबुलाता हूँ सबसे ज्यादा..५..

कहते हैं वाईज़..शायर अजीब.. ना कोई ठिकाना..
राज़-ए-ज़िन्दगी नम आँखें..मुस्कुराता हूँ सबसे ज्यादा..६..!!"

...

0 ...Kindly express ur views here/विचार प्रकट करिए..: