प्रियंकाभिलाषी..
Monday, July 28, 2014
'दीदार-ए-य़ार..'
...
"सितारों की रंगत..तुझसे..
हुस्न की सलामती..तुझसे..
रूह की साँसें..तुझसे..
यादों की पुरवाई..तुझसे..
धुआँ उठने की दुआ माँगो..
यारों..
दीदार-ए-य़ार..
कहाँ सबका नसीब..!!"
...
Sunday, July 27, 2014
'उथल-पुथल..'
...
"तेरी स्मृतियों के चिन्ह यथावत हैं..
उथल-पुथल कितनी भी हो..भीतर..!!"
...
Sunday, July 20, 2014
'धूप..'
...
"मेरे हिस्से की धूप..तेरे नाम लिख दी..!! साँसों में तैरती ख़ुशबू..जां के नाम लिख दी..!!"
...
--यूँ ही बेवज़ह..
'मेरे रंगरेज़..'
#जां
...
"कोई रंगना तुझसे सीखे..ए-मेरे रंगरेज़..!! जब से जुड़ा है मेरी रूह का वो इक रेशा..मैं तेरे रंग की गाढ़ी चाशनी में लिपटता जाता हूँ..!!
आओ..किसी शब..रंगत गहराने..!!"
...
--बारिश में रंग और भी पक्का हो जाता है न.
Thursday, July 10, 2014
'गाथा..'
...
"जीवन की अपनी परिभाषा है...हम कभी सुलझा लेते हैं अपनी गाथा...कभी उलझ जाते हैं दोहे..!!"
...
Friday, July 4, 2014
'माँ..'
...
"पा प्रकाश..तुमसे..
पोषित होता जाता हूँ..
खिल जाते हैं..
भीतर के पुष्प..
माँ..
तुम तरु हो..
मेरा सामर्थ्य..
मेरी शक्ति..
मेरा ज्ञान..
मेरे मूल्य..
मेरा संसार..
तुम ही हो..
मेरा जीवन..!!
...
Wednesday, July 2, 2014
'स्वप्न..'
...
"मैं हर रात जीता हूँ..
हर सुबह..मेरी मृत्यु निश्चित है..
मुझे प्राण देना..
तुम्हारा कर्तव्य और धर्म है..
मैं अंतरात्मा में पलता..
स्वप्न हूँ, वत्स..!!"
...
--यथार्थ..
Tuesday, July 1, 2014
'जां..'
#जां
...
"आज डॉक्टर्स डे है.. मेरी शिराओं में तेरी वफ़ा..दिल में तेरी मोहब्बत..दिमाग में तेरे ख्याल.. कणिका में तेरी धड़कन..!!!!
वैसे, आप तो यूँ भी मेरे डॉक्टर हैं..और सच में भी डॉक्टर.. "
...
'गुज़ारिश..'
...
"बह जाने की गुज़ारिश न कर..
कम होते हैं..यूँ रुलाने वाले..!!"
...
‹
›
Home
View web version