Thursday, January 29, 2015

'बोसे की किरचें..'







‪#‎जां‬
...

"सच..अब मुश्किल है मिल पाना..

गिरफ़्त तड़पेगी स्याह रातों में..कोई न होगा वहाँ..
अलाव रो उठेंगे..कौन गर्माहट भरेगा..
दरिया मचलेगा..कौन समेटेगा लहरों का वेग..
रूह रेशा-दर-रेशा चीरती रहेगी..अपना ही नखलिस्तान..
ज़ालिम-ज़ालिम कहती रही..
रेज़ा-रेज़ा बिक गयी हूँ..फ़क़त..!!!

ये दर्दे-नासूर चीखते हैं..हर पल.. मैं सुलगती जाती हूँ..कश्ती-ए-लकीर.. काश..इस काश ने न बाँधी होती अपनी मियाद.. वफ़ा ने न लुटाये होते अपने सितारे..
उस गोलार्द्ध से सींच पी लेती..बेशुमार लिहाफ़.. मेरे हमसाज़..मेरे ग़मगुसार.. क़ासिद से कहो..न बजाये घंटी के शंख..के अंगारों से सेज़ है..मेरी रोशन..!!

तजुर्बा मुहब्बत का..नींद के कच्चे गोले..गुलाबी जाड़े के तंतु.. पहले बोसे की किरचें..मुरीद हैं..तेरी छुअन के..

सपनों के कारवां..अब कहाँ चॉकलेट और स्ट्रॉबेरी की सौगात पा सकेंगे..

ता-उम्र ढोते रहेंगे..मेरे काँटों के पुल..

सच..अब मुश्किल है मिल पाना..!!"

...

--नाज़ुक बूँद की जिजीविषा..

Wednesday, January 28, 2015

'बरफ़..'



...

"सपनों का अपना रंग होता है.. तेज़ धूप और बारिश में बिखर जाते हैं..कोमल तंतु.. जाड़े में..हाँ..हाँ.. नर्म..मुलायम जाड़े में तो किनारे खिल उठते हैं..!! ऐन उसी वक़्त..दुनिया के थपेड़े खींच लेते हैं..तेरी-मेरी सूत की वो चादर..जिसके हर रेशे में क़ैद है..हमारी उल्फ़त का अलाव..!!!

ज़ार-ज़ार रोया बहुत..जाड़े की सबसे सर्द रात..और दूर वादियों में गिरी 8 इंच मोटी बरफ़..!!"

...

--दर्द #3

Monday, January 26, 2015

'चाँद के आँसू..'





...

"उलझे सवाल कुछ उनके..
सुलझायेंगे तनहा रातों में..

आना कभी..टेलिस्कोप लेकर..
चाँद के आँसू दिखायेंगे..!!"

...

--तोहफ़ा-ए-यार #2

'बेहिसाब ज़ुल्म..'




...

"तुम्हारा क़त्ल करना..या.. यूँ कहूँ..तुमसे मेरा क़त्ल होना..मुझे बेहद पसंद है..!! काँच के नाज़ुक सितारे..माणक के ज़ालिम लश्कारे..बेहिसाब ज़ुल्म ढाते हैं..!!"

...

--तोहफ़ा-ए-यार #1



Friday, January 23, 2015

'बाम..'




...

"रंज़िशों को आराम दे देते हैं..
आ..
चाँद को बाम दे देते हैं..

मलता रहेगा..
दीवारों पे अपनी..

रंगीं थीं..
कभी..
रंगरेज़ ने..

उस स्याह रात की..
बेहिसाब चीखों में..!!"

...

'बसंत-पंचमी..'





...

"वर दो..
भर दो..
शुष्क अंतर्मन..

तार दो..
सार दो..
कृतज्ञ मन..

पत्र दो..
छत्र दो..
प्रियंकाभिलाषी उपवन..!!"

...


--विद्या-प्रदात्री माँ के चरणों में कोटि-कोटि सहस्त्र वंदन..!!

बसंत-पंचमी की हार्दिक शुभकामनायें..!!..!!

Wednesday, January 7, 2015

'मुहब्बत की पतंग..'



#जां

...

"इतने दिनों बाद..इतनी तनहा रातों के बाद..इक शाम तेरी गिरफ़्त में..<3

बह जाऊँ..या बहक जाऊँ..
तेरी छुअन से महक जाऊँ..!!

यूँ ही गले पड़े रहूँगी..साँसों की डोर पे अटकी है तेरी मुहब्बत की पतंग जब तक..!!"

...

--मेरे दूज के चाँद..<3 <3

Saturday, December 27, 2014

'वज़ह..'



...

"वज़ह बेशुमार हैं.
तुम्हें प्यार करने की..

जो लिखता..हाले-दिल..
स्याही होती तेरे नाम की..

जो लगाता इतर..
ख़ुशबू होती तेरे जाम की..

जो पहनता रत्न..
झलक होती तेरे नाम की..

जो संवारता वार्डरोब..
तारीफ़ होती तेरे काम की..

जो पढ़ता ग़ज़ल..
रदीफ़ होती तेरे नाम की..!

जानेमन..
तुम ही कहो..

कितनी वज़ह और बताऊँ..
तुम्हें प्यार करने की..!!"


...

Monday, December 22, 2014

'सीले हुए फ़ाहे..'





#‎जां‬


...

" इन बेवज़ह मौसमी बरसातों से..
आसमां की परतें खुलने लगी हैं..

जिस्म के अलाव से..
ढक आते हैं..
सीले हुए फ़ाहे..!!"

...

--मेरी ज़िन्दगी..

Thursday, December 11, 2014

'मेरे दोस्त..मेरे यार..'




...


"चल निकलते हैं..
राइड पर..

ख़ुशियाँ उड़ायेंगे..
ग़म को करेंगे दित्च..

दोस्ती का मारेंगे सुट्टा..
मस्ती का पीयेंगे जाम..
होता रहे..रकीबों की गली..
कितना ही ट्रैफिक जैम..

डार्क चॉकलेट केक की लेयर..
भुला देगी..सारे फीयर..

मल फेस पे..चोको स्लाइज़..
शैतानी ख़ुद होगी सरप्राइज़..

ऑरेंज जूस-ग्लास में डाल स्ट्रॉ..
निकालेंगे आवाज़..हौह..हौह..

व्हाट से..बड्डी..
बाइक करे है इंतज़ार..
आजा..मेरे दोस्त..मेरे यार..!!"


...


--मस्ती..फुल-टू..<3 <3

Wednesday, December 3, 2014

'ज़िंदादिली..'





...

"दोस्त मिले कुछ ऐसे..
ज़िंदादिली दलते रहे..

मैं था खाली हो रहा..
खुशियाँ अपनी मलते रहे..

उम्मीदे-साया घबराया जब..
शमा बन जलते रहे..

बेख़बर अकेला लुट रहा था..
ताबीज़ मानिंद फलते रहे..!!"

...

Sunday, November 30, 2014

'पलाश..'




...

"मेरे भीतर का पलाश खोज रहा है..रंग-भंगिमा..!! भाव-तूलिका से उकेर दो..सूक्ष्म-ताल..!!"

...

--स्वीकार लो..

'पासवर्डज़..'




...


"पासवर्डज़ बुला रहे हैं..#जां..

कीबोर्ड की तुम्हारे नाम वाली कीज़..पूर्णतया तुम्हारा ही वर्चस्व चाहतीं हैं...!!"

...

--मिस यू..

Friday, November 28, 2014

'वैल्यू..'





...

"ख़रोंचें जितनी लगतीं गयीं..वैल्यू उतनी बढ़ती गयी..!!"

...

--मॉडर्न ज़माना है..दोस्तों..;-)

'छीजे हुए रिश्ते..'




...

"ज़रूरी है..रूह से..छीजे हुए रिश्ते हटाना..

हर रिश्ते की उम्र नियत है..सूत मानिंद..!!"

...

--चलते-चलो..

Sunday, November 23, 2014

'आईडिया..'






#‎जां‬

...

"रूह पे खुदा है..
नाम तुम्हारा..

जिस्म पे गुदवा..
किसे है दिखाना..

जाने दो..
ये आईडिया पुराना..

कर देते हैं मिलके..
इसपे रंग-रोगन दोबारा..!!"

...

--विचारों को विराम दे जाओ..

'गुलाबी सर्दी..'






...

"नर्म गुलाबी सर्दी को..
जिंदा कर दो..
‪#‎जां‬ मुझे फिर..
गिरफ़्तार कर लो..!!"

...

--जाड़े की महक..

Tuesday, November 4, 2014

'रंग दो..'





#‎नवम्बर‬ आ ही गया है..

...

"इक फुहार-सा..
महकाता..
मेरा अंतर्मन..

माइल्ड-सी ठण्ड से..
सहलाता..
मेरा उत्सव..

गुनगुनी-सी धूप से..
चहकाता..
मेरा सृजन..

रंग दो..
मेरी घड़ी..
इस घड़ी..!!"

...

Monday, November 3, 2014

'तलब..'




#जां

...

"तलब तेरी..
लगी ऐसी..
ए-ज़िन्दगी..

पीता जाऊँ...
सुबहो-शाम..
ज़ालिम हलक..
माँगता जाये..!!"


...

'मन की ख़ामोशियाँ..'








...

"इक पटरी-सी चलती जातीं हैं..
मेरे मन की वीरानियाँ..
और..
उसके मन की ख़ामोशियाँ..

काश..
इक बार..
टूट जाये..
क़यामत के ज़ोर से..
हमारी रुसवाइयां..!!"

...


Sunday, October 26, 2014

'प्रेम-पत्र..'






...


"प्रिय मित्र..

यूँ अंतर्मन की लकीरों को आपसे बेहतर कौन पढ़ सकता है..?? इन आड़ी-तिरछी बेबाक़..अशांत..अविरल लहरों का माप और ताप..न मैं कभी समझ सकी..शायद ही न कभी समझ सकूँ..
उदासी घेरती है जब कभी..नाम आपका ही गूँजता चला जाता है..वीरानी से पौलिशड स्याह दीवारों पर.. कितनी ही रातें गुज़र जातीं हैं..फ़क़त..हासिल इक लम्हे की नींद भी नहीं..

आपसे मिलने से पहले..तनहा थी..दुनिया की भीड़ से जुदा थी.. और ख़ुद को जानने की ख्वाहिश अनजान थी..

शब्दों की हेरा-फेरी में..मेरा दिल क़ैद हो गया..

आपको पत्र लिखने का प्रयत्न भी विफल होने लगा.. असंवेदनशीलता अपने चरम स्तर पर है..और मैं अपने पर्सनल और प्रोफेशनल स्फेहर में लोयेस्ट पॉइंट पर हूँ..
कौनसी ख़लिश है..कौनसा जुनूं है..कौनसी उल्फ़त है..कौनसी तिशनगी है....बता दीजिये..आप..!! जानती हूँ..भलीभांति कि आपकी पारखी नज़र सब जानतीं हैं..


मेरे मन की दहलीज़ कौनसे जवाब ढूँढ रही है..और मेरी साँसें क्यूँ मुरझाने लगीं हैं..??? आप जानते हैं न..ये सारे अनकहे सवाल मेरे मन के..पढ़ लीजिये न..मेरी कोशिकाओं की अनहर्ड स्टोरी..

हेल्प मी थ्रू..My Saviour...यू नो इट वैल..यू आर My Only Refuge..!!!"


...

Thursday, October 16, 2014

'बेशकीमती..'





...

"कुछ नॉर्मल चीज़ें यूँ ही बेशकीमती कैसे बन जातीं हैं..

उनका भेजा हुआ पैन अब तलक लॉकर में रखा है..!! स्याही भी साथ खूब निभाती है...कुछ आठ साल हुए होंगे..अभी भी जिंदा है..रवानी उसकी..!!"

...

--दिल भी एक 'ग्लोबल' मुज़रिम है..जानेमन..<3

Monday, October 13, 2014

'शुक्रगुज़ार हूँ..'






...

"कितनों को देते हैं आप..दिशा..
कभी थकी-हारी जो आती हूँ..
फैला देते हैं..आँचल वात्सल्य-भरा..

अब जो कहूँगी..
'शुक्रगुज़ार हूँ..'
नाराज़ हो जायेंगे..

कहाँ किसी को यूँ ही कह पाते हैं..राज़ अपने..
जाने कैसे बंध जाते हैं..रिश्तों से सपने..

मेरी खुरदुरी लकीरों को..
कोमल स्वरों से सहलाते हैं..
बस चलते रहना का ही..
दम भराते जाते हैं..

निशब्द हूँ..
यूँ ही रहना चाहती हूँ..
आज फिर..
तेरे आँचल में सोना चाहती हूँ..!!"

...

Friday, October 10, 2014

'प्रेम-पत्र..'






...

"मिट गया फिर से..
प्रेम-पत्र तेरे नाम का..
लिखा था जो लेट-नाइट्स..
जीमेल हिंदी वाले पेज पर..

इन्सटौलमेंट्स में छपते गए..
तुम्हारा प्यार बाँधे 'हर्फ़'..
इंस्टैंट सेव भी होते थे..
ये ज़ालिम मैटर रफ़..

हाय रब्बा..
सुना आपने..
प्यार भी इलेक्ट्रॉनिक हो गया..!!"

...

--शुक्र वाला शुक्रिया.. <3

'कर्फ्यू'..






...


"तो फिर..
दिन-रात प्यार करो मुझे..
मेरे महबूब..
इस 'कर्फ्यू' में..
कभी कोई ढील न हो..!!"

...