Showing posts with label ज्वलनशील-कथन... Show all posts
Showing posts with label ज्वलनशील-कथन... Show all posts

Tuesday, July 1, 2014

'गुज़ारिश..'





...


"बह जाने की गुज़ारिश न कर..
कम होते हैं..यूँ रुलाने वाले..!!"

...

Sunday, November 17, 2013

'भारत-माँ..'




...

"सर जी..आप सदैव सत्य लिखते हैं..
देश की राजनीतिक बीमारी पर तीर कसते हैं..

आज मुझे..ज़रा ये भी तो बताइए..
कितने यहाँ आपकी-मेरी बात सुनते हैं..

क्यूँ उनको असर होता नहीं..
शहीद उनका कोई होता नहीं..

क्या फितरत हो चली राष्ट्र-नेताओं की..
बिन पैसे कुछ होता नहीं..

आखिर कब तक ये किस्सा चलेगा..
आखिर कब तक इन्साफ बिकेगा..

न कल कुछ हुआ है..ना आगे कुछ होगा..
६६ वर्ष बाद भी असह्य-सा देश-ह्रदय होगा..

चीरते हैं अपने ही कुछ पाक-पुजारी..
कितनी रातें सैनिकों ने जागे गुजारीं..

कौन लिखेगा ऐसी क़ुरबानी..
बाकी कहाँ खून में रवानी..

शर्मिंदा हूँ..न रख सका भारत-माँ की लाज..
ए-माँ..गुनाह मेरा भी है..न करना मुझे माफ़..!!"

...

Sunday, July 28, 2013

'राष्ट्र-प्रेम-वेतन..'






...


"सुंदर रूप से हुआ विवेचन..
सत्य मन में है अवचेतन..

कहाँ-कहाँ जायेंगे बाँध इसे..
सस्ता हुआ राष्ट्र-प्रेम-वेतन..!!!"


...

Saturday, July 27, 2013

'शंखनाद..'





...


"शंखनाद का जिम्मा है..
देश-व्यवस्था का हल्ला है..
चलो, उठो अभी करें प्रयास..
करना होगा हर गली अभ्यास..
भ्रष्टाचार, छल-कपट, बंद करो..
अपने घर से ही शुरुआत करो..!!!"

...

Thursday, January 3, 2013

'हनन..'




...

"बहुत हुआ हनन..
लेती हूँ वापस अर्जी..
अपनी..
कुछ अभिलाषाएँ..
अपूर्णता-व्रत पालतीं हैं..
चलती हूँ..
करना क्षमा..

लक्ष्य-भेदन लक्ष्य मेरा..
थक बैठना जीवन नहीं..!!"

...

Thursday, September 27, 2012

'फरेबी व्यापार..'




...


"क्या ह्रदय बिलखता नहीं..
स्वयं पर अत्याचार से..

क्या लहू खौलता नहीं..
क्षण-क्षण के संहार से..

क्या स्मृति क्षीण होती नहीं..
नृशंस व्यवहार से..

क्या अंतरात्मा चोटिल होती नहीं..
जघन्य प्रचार से..

कहो, कब मिलेगा विराम..
फरेबी व्यापार से..!!"

...