Showing posts with label दोस्ती... Show all posts
Showing posts with label दोस्ती... Show all posts

Friday, February 2, 2018

'अश्क़-ए-प्याले..'






...

"दोस्त थे जो..
आज कतराते हैं..
मर्ज़ पुराने..
चलो, सहलाते हैं..

कौन समझे..
दर्द मेरा..
कहाँ कोई..
रहा सवेरा..

यादें जवां..
साथ रखना..
मोहब्बत रवां..
बेमौसम चखना..

भुलाऊँ कैसे..
अश्क़-ए-प्याले..
मेरे अपने..
उसके हवाले..

दुआ माँगू..
पल-पल..
रहना खुशदिल..
कोई हलचल..!!"

...

--#दर्द कैसे-कैसे..

Monday, February 29, 2016

'दोस्ती बचपन वाली..'




...

"कभी-कभी बहुत याद आते हो..
दिल के गहरे तार छेड़ जाते हो..

सुनो, मिला करो न आते-जाते..
दिल को इक तुम ही भाते हो..

महके ता-उम्र..दोस्ती बचपन वाली..
दस्तक साँसों पे..लगा जाते हो..!!"

...

--सलाम..इस दोस्ती को..

Monday, November 30, 2015

'गल्लां दोस्ती वाली..'



#‎जानेमन‬..

...

"अधूरी यादें..
अधूरी बातें..
वक़्त की कसती पकड़..

तेरी अपनी रेस्पोन्सिबिलिटीज़..
मेरी अपनी ड्यूटीज़..

गहरायें आंधियाँ..
सरसरायें सर्दियाँ..

मुहब्बत के परिंदे..
उड़ें-बैठें..
सवालों की रोड़ी..
बिछे-उखड़े..

गल्लां दोस्ती वाली..
होतीं रहेंगी..
पल-पल..
आज और कल..!!"

...

Thursday, December 11, 2014

'मेरे दोस्त..मेरे यार..'




...


"चल निकलते हैं..
राइड पर..

ख़ुशियाँ उड़ायेंगे..
ग़म को करेंगे दित्च..

दोस्ती का मारेंगे सुट्टा..
मस्ती का पीयेंगे जाम..
होता रहे..रकीबों की गली..
कितना ही ट्रैफिक जैम..

डार्क चॉकलेट केक की लेयर..
भुला देगी..सारे फीयर..

मल फेस पे..चोको स्लाइज़..
शैतानी ख़ुद होगी सरप्राइज़..

ऑरेंज जूस-ग्लास में डाल स्ट्रॉ..
निकालेंगे आवाज़..हौह..हौह..

व्हाट से..बड्डी..
बाइक करे है इंतज़ार..
आजा..मेरे दोस्त..मेरे यार..!!"


...


--मस्ती..फुल-टू..<3 <3

Wednesday, December 3, 2014

'ज़िंदादिली..'





...

"दोस्त मिले कुछ ऐसे..
ज़िंदादिली दलते रहे..

मैं था खाली हो रहा..
खुशियाँ अपनी मलते रहे..

उम्मीदे-साया घबराया जब..
शमा बन जलते रहे..

बेख़बर अकेला लुट रहा था..
ताबीज़ मानिंद फलते रहे..!!"

...

Monday, September 22, 2014

'स्पर्श..'






...

"सुना है..
तुम्हारा कंठ बहुत मधुर है..
रूई के फाये से कोमल स्वर..
मिश्री-सा आलाप..

स्पर्श स्नेह से परिपूर्ण हैं..
उंगलियाँ थपथपाती हैं..
मस्तिष्क में उलझे गरिष्ठ प्रश्न..

सामीप्य चाहता हूँ..
विषम परिस्तिथि से निजात भी..
और..सहज सुखद वायुमंडल..

क्या संभव है..
प्रवेश मेरा..
आज आपके द्वार..!!"

...

--वीकेंड जाने का मलाल..जाने क्या-क्या लिखवा गया..

Sunday, June 15, 2014

जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनायें..



कोई अपना नहीं होते हुए भी..कितना अपना हो जाता है..
गहराई से भीतर तक जड़ें फैला जाता है..



पलाश के घरोंदे..
गुलमोहर के टीले..
यूँ ही मुस्कुराते रहे..
मौसम रंग-रंगीले..!!

...

"रिश्तों को नाम देने की ज़रूरत नहीं..
ज़िन्दगी को ख्वाहिशों की ज़रूरत नहीं..
आप रहे यूँ ही आसपास जब..हर पल..
मुझे ख़ुदको समेटने की ज़रूरत नहीं..!!"

...

आपके आलिंगन से महकता रहे..हर दरख्त ख़ुशी का..
पैमाना आपसे नापे..जीवन अपने अस्तित्व का.. :-)


--एक ऐसे ही प्यारे मित्र..और प्यारी तरुणा दी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनायें..

Monday, June 2, 2014

'दोस्त तो जीवन हैं..'



#दोस्त #जिंदगी #जां

...

"दोस्त तो जीवन हैं..

हिम पर बर्फ जैसा..साँसों में धुआँ भर..इरादों में फ़ौलाद डालता हुआ..
बारिश में गले लगा..साथ में अपना मन रीतता हुआ..
समंदर किनारे रेत-सा ठंडा और बेहद अपना..मेरा अपना चित्र बनाने की परमिशन देता हुआ..!!!"

...

--प्रेरणास्तोत्र..एक दोस्त..जो समझे नहीं कि हम ही द बैस्ट हैं..

Monday, August 5, 2013

'रंगों की टोली..'



...

"ज़िन्दगी की शान में गुस्ताख़ी हो जब कभी..
थाम लेना आके तुम वहीँ..
मुश्किलें सैलाब से लबरेज़ आएँगी बहुत..
गिरफ्त कस देना तुम वहीँ..
ज़ालिम होंगी रवायतें और स्याह उजाले..
जड़ देना छल्ले तुम वहीँ..
छाई हो वीरानी और फीकी रंगों की टोली..
मल देना चाहत तुम वहीँ..
मांगती हों मौहलत आंसुओं की बेनूरी..
चिपका देना नक्श वहीँ..
बरबाद हो आशियाना और नसीब बे-लिबास..
पिघला देना लज्ज़त वहीँ..!!"

...

Monday, June 10, 2013

'प्यारे दोस्त..'



...

"मेरी ज़िन्दगी के
पहले रंग..

मेरी आशिकी के..
पहले रसरंग..

मेरे अरमानों के..
पहले जलतरंग..

मेरी खुशबू के..
पहले हुड़डंग..

चल लूटें..
हर पतंग..!!"

...

---प्यारे दोस्त मुझमें तुम..तुममें मैं..

Wednesday, February 27, 2013

'आशियाना..'

<

...

"चल बंद हो जायें..
साथ कहीं गुम जायें..
ना ढूँढ सके कोई हमें..
आ, ऐसा आशियाना बनायें..!!"

...

Friday, October 26, 2012

'छाप..'


...


"कोई जो मिले हमसफ़र..
सफ़र तक साथ दे..
ना थामे हाथ मेरे..
बस रूह को छाप ले..!!"

...

Monday, July 25, 2011

'मंज़र-ए-तन्हाई..'


एक प्यारे-दोस्त का दिल अनजाने में दुखा दिया..उन के लिये..उन के नाम..एक गुज़ारिश..


...


"दुखा दिल तेरा..
रोया मैं बहुत..
ना समझ सका..

रूह जो छिल गयी..
आँसू जो जम गए..

वहशत का हर लम्हा..
मंज़र-ए-तन्हाई..
आलम-ए-जुदाई..

गुनाह-ए-जुर्म..
हो सज़ा अता..

बेदखल यादों से..
बेताल्लुक जज्बातों से..!!"


...

Monday, December 13, 2010

'यारों का साथ..'



...


"तन्हाई के घेरे..
खूबसूरत रंग..
यारों का साथ..
महके हर नफ्ज़..
मज़बूत जज़्बात..!! "


...

Saturday, October 23, 2010

'डूबना सीखा गयी..'


...

"दोस्ती ईमां सिखा गयी..
डूबा था..फ़क़त..
डूबना सीखा गयी..!!"

...