Showing posts with label गुरुजन... Show all posts
Showing posts with label गुरुजन... Show all posts

Friday, January 23, 2015

'बसंत-पंचमी..'





...

"वर दो..
भर दो..
शुष्क अंतर्मन..

तार दो..
सार दो..
कृतज्ञ मन..

पत्र दो..
छत्र दो..
प्रियंकाभिलाषी उपवन..!!"

...


--विद्या-प्रदात्री माँ के चरणों में कोटि-कोटि सहस्त्र वंदन..!!

बसंत-पंचमी की हार्दिक शुभकामनायें..!!..!!

Friday, September 5, 2014

'गुरुजन..'



...

"पहला वर्ण..
पहला अक्षर..
पहला वाक्य..

माँ..
गुरुजन..
मित्रगण..
समस्त-जन..

कृतज्ञता..
सहर्ष..
करें..
स्वीकार..

अहोभाग्य..
सानिध्य-स्नेह..
पाया..
अपार..!!"

...

--समृद्ध रहे आँगन आप सबका..

Tuesday, February 4, 2014

'बसंत पंचमी..'





...


"आप सब पर माँ सरस्वती का आशीर्वाद बना रहे, कंठ में मधुर-वाणी का संचार हो, मस्तिष्क में सद्बुद्धि का वास हो और कर से प्राणी-मात्र का सर्वदा कल्याण हो..!!"


...

--बसंत पंचमी की साँझ-बेला में यूँ ही स्मरण करते हुए..

Thursday, July 25, 2013

'ज्ञान..'




...


"कंकर बहुत थे राह में..
सो जूते पहन लिए..
जब थक गए वो थपेड़ों से..
हमने कंधे पे लाद लिए..

अब जिद करते हैं सुबह-शाम..
चाहिए पुराना मुकाम..
यूँ मिलता नहीं..स्मरण रहे..
पूजनीय गुरूजी से ज्ञान..!!"

...

Monday, July 22, 2013

'आदरणीय गुरुजनों को कोटि-कोटि नमन..'



...


गुरुजन समक्ष कृतज्ञता ही प्रेषित कर सकती हूँ..!! उनका सार और ज्ञान ही जीवन-रुपी नदिया पार करता है..!!!

आज की अनूठी जीवन-प्रक्रिया में आश्चर्यजनक कहानी बनतीं हैं..वैसा ही अद्भुत ज्ञान हर राह पर बहता मिल जाएगा..परन्तु सत्य और सर्वोत्कृष्ट ज्ञान कठिन तपस्या, अनुशासित समर्पण और अभ्यास..परम आदरणीय गुरुजनों से ही प्राप्त होता है..!!

"अहो! अहो! श्री सद्गुरु..
करुणासिंधु अपार..
आ पामर पर प्रभु कर्यो..
अहो! अहो! उपकार..!!"..

"ते जिज्ञासु जीवने..
थाय सद्गुरुबोध..
तो पामे समकितने..
वरते अंतरशोध..!!"

...

-- परम कृपालु आदरणीय गुरुजनों को कोटि-कोटि नमन..!!

Tuesday, July 3, 2012

'गुरु-पूर्णिमा..'






गुरु-पूर्णिमा पर समस्त गुरुजनों का हार्दिक आभार एवं शत-शत नमन..!!

...

"अर्पण उपलब्धि..
जीवन-श्रृंगार..
नमन गुरुवर..
असंख्य उपकार..!!"


...

Friday, July 15, 2011

'कोटि-कोटि प्रणाम..'




गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आदरणीय गुरुजनों को सादर नमन..!!!


...


"रज चरणों की..
भक्ति गुणों की..
सरलता ह्रदय की..
तरलता विषयों की..

सार जीवन का..
भेद आत्मा का..
त्याग विकारों का..
ज्ञान शैली का..

लौ से बहती गंगा..
मोती माणक मनका..
चरित्र निर्माण विशाला..
'गुरु' पद संवारा..

कृतज्ञ हूँ..
गुरुवर..
पा तुमको..

निर्मल बन जाऊं..
कृपादृष्टि..
रखना सदैव..

'तुच्छ' पिपासु का..
कोटि-कोटि प्रणाम..!!!"


...

Monday, February 7, 2011

'अर्पण है माँ..'


बसंत पंचमी के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ..!!

...


"अर्पण है माँ..
चरणों में..

जगमगाती ज्योति से..
पायीं जो उपलब्धि..

जीवन की शाखा पर..
पायीं जो समृद्धि..

कठिन पगडण्डी से..
पायीं जो सिद्धि..

सर्वत्र साधना से..
पायीं जो शक्ति..

पुण्य संस्कारों से..
पायीं जो बुद्धि..

कृतज्ञ हूँ..

माँ सरस्वती..
करें स्वीकार..
वंदना..!!"


...

Tuesday, January 4, 2011

'नमन..'




...


"चरणों में जिनके स्वर्ग हो..
ह्रदय में करुणा-भण्डार..
परम-कृपालु गुरु भगवंतों को..
नमन हो मेरा बारम-बार..!!"


...

Friday, December 17, 2010

'धन्य हुआ..'




...


"धन्य हुआ जीवन..
तुम जैसा गुरु पाया..
अनाथ था स्वामी..
तुमने ही पार लगाया..!!"


...

Monday, June 28, 2010

'कृतज्ञ..'


गुरुजनों को सादर समर्पित..



...

"क्या माँगू..ए-गुरुवर तुमसे..
प्रसाद में दिया ज्ञान-भण्डार..
कृतज्ञ हूँ..चरणों की धूल..
करना तुच्छ पर..अमी-वर्षा अपार..!!"


...