Showing posts with label हल्का-फुल्का... Show all posts
Showing posts with label हल्का-फुल्का... Show all posts

Sunday, October 2, 2016

'क्रीमी अफेयर..'






...


"हाये..
उसकी पहली छुअन से..
मैं भीतर तक घुल गयी..
मिठास थी कुछ ऐसी..
मैं मचलती गयी..

कसमसा मिले जो लब..
कितने प्रवाह ढलती गयी..

हॉट स्टीमी जिस्म..
औ' वो स्याह रात..
एक्ज़ोटिक छाँव में उसकी..
कितने सिफ़र पलती गयी..

शामो-सहर..
इस क्रीमी अफेयर..
कितने दिल मलती गयी..

आह्ह..मेरी कॉफ़ी का..
सबसे अडोरेबल प्याला..!!"


...

--पल मस्ती वाले..

Wednesday, July 1, 2015

'ज़ीरो-वन..'




...


"जीरो..वन का खेल है सारा..
जैसे उगता सूरज..दिखता न्यारा..

जीरो के आगे जब लगता वन..
देखो..बन जाता वो सबका प्यारा..

वन के बाद जब लगते हैं ज़ीरो..
दुनिया चाहे..बन जाए ये हमारा..

खेल खेलते दोनों मिल कर..
आगे इनके..हर कोई हारा..

वन बोला, 'चल साथ चलेंगे'..
ज़ीरो ने झट से ऑफर स्वीकारा..

दोस्ती एकदम पक्की वाली..जैसे..
मैं-दीदी..माँ की आँखों का तारा..!!"


...

Sunday, June 14, 2015

'अलाव का कारोबार..'




‪#‎जां‬

...

"तुम आजकल हमारे पर्सनल टाइम पर मिलते ही नहीं.. देखो ज़रा..सबसे छुप के सोने का ड्रामा करता हूँ..दिल की धड़कनों को निगाहों में दबाये रखता हूँ..

तुम जानते हो न..मेरे दिल का कनेक्शन आँखों से है..तुम जब-जब मिस करते हो न..मिलना हमारा..ये ज़ालिम आँखें जाने तकिये के कितने रेशों को कलरफुल और नमकीं बना देतीं हैं..!!

और तो और..आजकल उस वाईब्रेट ऑप्शन को हटा रिंगटोन वाला ऑप्शन कर दिया है..!!

पक्का..आज से तुम्हारा एक भी कॉल मिस नहीं करूँगा.. तुम आओ तो..LHS कबसे तड़प रहा है..हाँ..हाँ..तुम्हारा LHS..wink emoticon

अच्छा बाबा..नो मोर जोक्स..!!

सुनो न..पोर तुम्हें महसूस करना चाहते हैं..अलाव को भी अपना कारोबार चलाना है..

कुछ तो रहम करो..!!"

...

'राज़ दे दो..'




...

"तस्वीर को साज़ दे दो..
ज़ुल्फ़ों को आगाज़ दे दो..१..

जो जहाँ है..वो वहाँ रहे..
वाईज़ को राज़ दे दो..२..

लिखता नहीं..शामो-सहर..
लफ़्ज़ों को ताज दे दो..3..

तारे..महताब..मचल रहे..
चाँदनी को लाज दे दो..४..

मुमकिन है..मोहब्बत अपनी..
साँसों को काज़ दे दो..५..!!"

...

--वीकेंड जाने का ग़म..

Tuesday, June 9, 2015

'डेटा-कंज़म्शन..'





#‎जां‬
...

"12 MB मुझसे ज्यादा प्यारे हो रहे हैं..
यूसेज कैटेगराईज़..हमारे-तुम्हारे हो रहे हैं..

डेटा कार्ड का मोह कैसा..देखिये जानिब..
मैसेजेस सैंटी-वाले भी गवारे हो रहे हैं..

इंतिहान-ए-ज़ालिमगिरि..#जां से सीखें..
मोहब्बत वाले सौदे..सस्ते सारे हो रहे हैं..

क़िस्सागोई कहाँ भेजूँ..तू ही बता..ज़रा..
आजकल रोमैंटिक अल्फ़ाज़ किनारे हो रहे हैं..

बही-खाता निकलता 'डेटा-कंज़म्शन'..हर घंटे..
टेलिकॉम कंपनियों के प्लान्स..खारे हो रहे हैं..!!"

...

--इंटरनेट डेटा के मियाद वाले ऑप्शनज़..और उनसे उपजी नेशनल दर्द की कहानी.

Friday, October 18, 2013

'वीकैंड मेनिया..'





...


"क्या तुमने सुनी हैं मेरी धड़कनें कभी..
सुलगे हो अंगारों की सेज पे कभी..
दहाड़े मार-मार रोये हो कभी..
रात भर ख़त लिखते-मिटाते रहे हो कभी..

नहीं न..

फिर तुम समझ नहीं सकते..

मेरी रूह की गहराई..
मेरी इबादत का जुनूं..
मेरे जिस्म के निशां..
मेरे पोरों की गर्माहट..

जाओ..

और भी हैं..
महफ़िल में तुम्हारे..

इक हम नहीं..
तो गम नहीं..!!"

...

--वीकैंड मेनिया..

Wednesday, January 23, 2013

'ऐश्वर्या-पोलू : प्रेम की किश्तें - भाग १..'







###


पहली किश्त..शैतानी और मस्ती भरी..

---

***पहला पत्र***

...

प्रिय ऐश्वर्या ट्यूलिप,

जिस क्षण से तुम्हें देखा है, हमारे यहाँ के माली काका थोड़े उखड़े-उखड़े रहने लगे हैं..कहते हैं, 'ओ बिटवा(माय निक नेम), तनिक इधर भी देखी लो ज़रा..बहुत सुंदर त्युलिपा उगाई रहे इस सीज़न मा..!! हमारी मेहनत का कोई सुधि नहीं..!!!'

अब हर तरफ तुम्हारा ही चर्चा हो रहा है ना..इन दिनों चाँदनी मैडम(एज़ पर न्यू फैशन स्टेटमेंट) से लाईट का थोड़ा ज्यादा कोटा लेना पड़ रहा है, तुम्हारे सामने सबसे ज्यादा डैशिंग और हैण्डसम मुझे ही दिखना है ना.. :-)

अच्छा सुनो, आज रात मिलने आओगी सबसे छुप कर..?? हाँ..हाँ..जब सब सो जायेंगे तब तुम अपना ब्राईट रैड इवनिंग गाऊन पहन वेव करना..मैं सिग्नल मिलते ही ब्लश करूँगा. :-) :-) (यू नो ना बेबी, बींग अ जेनएक्स गाय, आई हैव तो कीप पेस विद द करेंट टाइम्स..!!)..

अब चलता हूँ, अभी स्पा लेने जाना है..!!

तुम्हारा..सिर्फ तुम्हारा..
पोलारिस स्टार
(पोलू तारा)

...

Wednesday, September 26, 2012

'कुकर की सीटी..'





कृपया बात करते समय अपने kitchen में जाकर पहले बर्नर को ऑफ कर दें..आप सुन रहे हैं ना..???

...

"उफ़..
कितनी बेवफ़ा..
ये कुकर की सीटी..

कितने गिरते-संभलते..
जी-भर कोशिश करते..
लफ्ज़..
आते हैं ज़ुबां..
जब कभी..

धमम...म..म..
बज जाती है..
सीटी-ए-हिज्र .!!

...