...
"तिल-तिल मर चुका..
ज़मीर मेरा..
रेज़ा-रेज़ा बिक चुका..
आशियाना मेरा..
कब तलक..
झूठा ताज़ दमकायेगा ..
गुरूर मेरा..!!!
...
Sunday, January 22, 2012
'गुरूर मेरा..'
Writer/शब्दों के कारोबारी..
priyankaabhilaashi
at
1/22/2012 11:52:00 PM
20
...Kindly express ur views here/विचार प्रकट करिए..
Labels:
बेज़ुबां ज़ख्म..
Sunday, January 15, 2012
'वजूद..'
...
"कुछ ख्याल..
कुछ रंग..
बदलते हैं वजूद..
कुछ रिश्तों के..
कुछ अश्कों के..
रंग नहीं होते..!!"
...
Writer/शब्दों के कारोबारी..
priyankaabhilaashi
at
1/15/2012 08:36:00 AM
2
...Kindly express ur views here/विचार प्रकट करिए..
Labels:
बस यूँ ही..
Thursday, January 12, 2012
'अरमान-ए-रूह..'
...
"आबरू-ए-चाहत..
सुन ज़रा..
ना चलाना कश्ती-ए-मोहब्बत..
हर मोड़ वसूलेंगे..
अरमान-ए-रूह..
अहल-ए-दुनिया..!!"
...
Writer/शब्दों के कारोबारी..
priyankaabhilaashi
at
1/12/2012 10:17:00 AM
8
...Kindly express ur views here/विचार प्रकट करिए..
Labels:
दास्तान-ए-दिल..
Saturday, January 7, 2012
'शुक्रिया..'
...
"किस तरह शुक्रिया अता करूँ..
जिस नफ्ज़ गहरा रहे थे..
उदासी के बादल..
तुमने थामा था..
जिस दम टूट रहे थे..
साहिल के काजल..
तुमने थामा था..
जिस लम्हा फ़ना हो रहे थे..
नज़्म के आँचल..
तुमने थामा था..
आज जब जा रहा हूँ..
परदेस..
और..
लौटना ना मुमकिन..
अब भी थामोगे ना..
हर घड़ी..!!!"
...
Writer/शब्दों के कारोबारी..
priyankaabhilaashi
at
1/07/2012 06:52:00 AM
23
...Kindly express ur views here/विचार प्रकट करिए..
Labels:
'दी..'
Friday, January 6, 2012
'चाँद..'
...
"ऊँगलियों के पोरों पर छाले पड़ गये..
जिद थी..
चाँद की तनहा परत..
मैं ही बाँटू..!!!
...
Writer/शब्दों के कारोबारी..
priyankaabhilaashi
at
1/06/2012 12:58:00 AM
8
...Kindly express ur views here/विचार प्रकट करिए..
Labels:
दास्तान-ए-दिल..
Thursday, January 5, 2012
'मेहँदी की सुगँध..'
एक मित्र की लेखनी से प्रेरित हो..यूँ ही अक्षर पंक्तियों का रूप धारण कर चले..!! सादर आभार..!!!
...
"जब कभी छिटक कर..
उड़ेल देती हो..
आँगन में..
मेहँदी की सुगँध..
खिल जाते हैं..
अंतर्मन में छिपे..
प्रेम के बीज कई..!!!"
...
Writer/शब्दों के कारोबारी..
priyankaabhilaashi
at
1/05/2012 08:49:00 AM
0
...Kindly express ur views here/विचार प्रकट करिए..
Labels:
दास्तान-ए-दिल..