Wednesday, March 30, 2016

'सितारों के दामन..'





...

"दफ़न होने को बेक़रार बैठी हूँ..
मय्यत पे अपनी..बेज़ार बैठी हूँ..

चाहा था..बेहिसाब बेख़ौफ़..तुझे..
साया-ए-उम्मीद..हार बैठी हूँ..

फ़िक्र न करना..ए-हमजलीस..
गिलाफ़-ए-रूह..मार बैठी हूँ..

करो रुकसत..ख्वाहिश-ए-सुकून..
सितारों के दामन..उतार बैठी हूँ..!!"

...

--प्रिय मित्र की विदाई पे..उठते भाव कई.. वो कह गए, हम लिखते अच्छा हैं..

Monday, March 28, 2016

'क़ातिल आशिक़..'






...

"हाथ की लकीरों पे..
खुदा इक नाम था..
जाने ता-उम्र तलाश को..
आया कैसे आराम था..

तुम आये थे क़रीब..
इतना ज़्यादा..
निहारता-संवारता चला..
किस्मत का प्यादा..

नुमाइश-ए-ज़िन्दगी..
गुमनाम आवारा-सा मैं..
फ़लसफ़ा मिला ऐसा..
क़ातिल आशिक़-सा मैं..

आगोश गहराओ..
जलाओ..के बुझाओ..
चिंगारी सुलगाओ..
आओ..और क़रीब आओ..!!"

...

--रंग-ए-बिसात-ए-इश्क़..

Friday, March 25, 2016

'चाहत के जुर्माने..'






...

"रूह पे चला दे..
तेरे कॉम्पस का..
पॉइंटेड पॉइंट..

खेंच मनमर्ज़ी से..
छोटे-बड़े..
बेहिसाब सर्कल्स..

सहने दे ज़ख्म..
हल्के-गहरे..
सुबहो-शाम..

लिखे थे जो..
वस्ल-ए-रात..
मेरे नाम..!!"

...

--चाहत के जुर्माने..