Wednesday, July 25, 2012

'महँगाई..'




...

"कुछ मकां घर नहीं हो पाते..
कुछ रिश्ते शादाब नहीं हो पाते..

महँगाई ने चूल्हे की साँस तोड़ दी..!!"

...

Wednesday, July 18, 2012

'विधि-विधान..'




...

"आना-जाना खेल जीवन का..
विधि-विधान बदल सके न कोई..
सुख-दुःख:..लेखा-जोखा..
भोग करे फसल जितनी बोई..!!!"

...

Tuesday, July 17, 2012

'बदनाम..'


...


"मेरी इबादत का इंतज़ाम हुआ..
हर नफ्ज़..आज फिर बदनाम हुआ..!!"


...

Thursday, July 12, 2012

'अजीब-सा चन्द्र..'





...

"हथेली पर तुम्हारे..
अजीब-सा चन्द्र..
शीतलता की बजाय..
देह में मेरी..
भर देता है गर्माहट..

क्यूँ अक्सर..
ह्रदय की धमनी..
बदल देती है..
नियति..
और
पलायन होता है..
'नीच' से 'उच्च' की ओर..!!"

...

Tuesday, July 10, 2012

'साँस की डोरी..'




...


"मेरी दुखती रग पर हाथ आया..
जब तेरा..
साँस की डोरी..
फीके कर गयी रिश्ते सारे..!!!"


...

Monday, July 9, 2012

'बेचैन रवानी..'




...


"मायने बदले..
मियाद कम हुईं..
बेचारा दिल..
सह ना सका..
दीवारों में क़ैद रूह की..
बेचैन रवानी..!!"

...

Saturday, July 7, 2012

'सूक्ष्म संकीर्ण..'




...

"पश्चाताप गहराता जा रहा..
क्यूँ बंधन स्वीकार किया..
काश..
न झुका होता..
समाज की सूक्ष्म संकीर्ण दीवारों के आगे..!!"

...

Friday, July 6, 2012

'मर्यादा..'

...

"सुनो..
कल रात भी तुम पीकर आये थे..
उलटा-सीधा कहते रहे..
बहुत समझाया..
पर..
पर..
तुम कब समझते हो..
झूठ-सच करते-करते..
अब फरेब ना टिक सकेगा..

हर साँस की भी अपनी मर्यादा होती है..

जीवन की त्रासदी..
अंतर्मन का बिछोह..
बहुत सालता है..
जिसका अनुभव तुम कर पाओ...
ये संभव ही नहीं..!!!"

...

Thursday, July 5, 2012

'टुकड़े..'




...


"बीत जाता है..
सब कुछ..
समय के साथ..
शेष रहते हैं..
टुकड़े अनगिनत..
वियोग से सरोबार..!!"

...

Tuesday, July 3, 2012

'गुरु-पूर्णिमा..'






गुरु-पूर्णिमा पर समस्त गुरुजनों का हार्दिक आभार एवं शत-शत नमन..!!

...

"अर्पण उपलब्धि..
जीवन-श्रृंगार..
नमन गुरुवर..
असंख्य उपकार..!!"


...

Sunday, June 24, 2012

'प्रेम-पत्र..'





...


"प्रिये,
जाते-जाते इक बहुमूल्य उपहार रख जा रहा हूँ..
बिछौने के नज़दीक दराज़ में..
विगत वर्षों के..
स्नेह-मिलाप के रस से सरोबार..
माधुर्य की चादर ओढ़े..
प्रेम-पत्र..
देखो, तनिक भी सिलवट न आये..
सम्बन्ध-विच्छेद में..
अक्सर..
गुड़-सी मीठी स्मृतियाँ..
अंतर्मन की दीवारें खट्टी कर जाती हैं.!!!"


...

Thursday, June 21, 2012

'तहखाने..'





...


"गुल सज़ाने हैं कई..
अश्क मंज़ाने हैं कई..१..

फ़क़त..जुर्म हैं साँसों का..
एहसास रज़ाने हैं कई..२..

शोखी निस्बत मौसम..
मसरूफ़ियत के फ़साने हैं कई..३..

नज़रें बेज़ुबां..सिरहन बेनक़ाब..
अदा के खज़ाने हैं कई..४..

क़त्ल-ए-आम दरिया हुआ..
कुर्बानी के तहखाने हैं कई..५..

चिकने ग़म-ए-हिजरां..
रफ्ता-रफ्ता गलाने हैं कई..६..!!"

...

Sunday, June 17, 2012

'बहुत अच्छा लगता है.. है ना..'





...


"बहुत सुंदर हैं..
आँखें तुम्हारी..
हर पल मुझे ही निहारतीं हैं..
वो तुम्हारा मुझे चुपके-चुपके मुझे देखना..
आते-जाते बस इक नज़र भर देखना..
वो आँखों के इशारे..
मेरे मना करने के बाद भी..
मुझे यूँ ही परेशां करना(प्यार करना)..
बहुत अच्छा लगता है..
है ना..

वो आपके छोटे-छोटे से बाल..
जो मैं खींच भी नहीं पाती..
मेरे लिये गर्मी में भी लम्बे करने की कोशिश करना..
वो आपके बालों को बिगाड़ देना..
बहुत अच्छा लगता है..
है ना..

वो आपका खुद को आते-जाते आईने में निहारना..
कभी दायें-कभी बायें..
कभी आगे-पीछे..
वो ऊपर से नीचे देखना..
और जाँचते ही मेरी तरफ देना..
बहुत अच्छा लगता है..
है ना..

वो मेरी ख़ुशी के लिये..
'ग्रीन कलर' की टी-शर्ट पहनना..
धीरे-धीरे उसे पसंद करने लगना..
और अपने 'फेवरेट कपड़ों' में शामिल करना..
बहुत अच्छा लगता है..
है ना..

वो हर सुबह पूछना..
'दूध पीया..??'....'एक ग्लास और पीयो..'..
वो दोपहर को खुद दो चम्मच होर्लिक्स वाला दूध लाना..
और कहना, 'चलो, जल्दी पीयो..!!'..'और लाऊं क्या..??'
बहुत अच्छा लगता है..
है ना..

वो मेरे लिये हर जगह..
बिना आलू-प्याज वाला खाना ढूँढना..
रेस्त्रो में मेरे साथ वो ही खाना..
जो मुझे पसंद हो..
बहुत अच्छा लगता है..
है ना..

वो खाने की मेज़ पर..
मेरा आपके पैरों को धीरे से गुदगुदाना..
और आपका चुपके से मुस्कुराना..
मेरी ताल से ताल मिलाना..
बहुत अच्छा लगता है..
है ना..

वो आपका और मेरा साथ..
आपका मुझे पकड़ आईने के सामने लाना..
फिर खड़े हो दोनों को निहारना..
और कहना..
'ऐसे अच्छे लगते हैं ना हम..?????'
बहुत अच्छा लगता है..
है ना..

तेरा-मेरा संसार..
जीवन का आधार..
प्यारा-सा उपहार..
बहुत अच्छा लगता है..
है ना..!!!"


...

Friday, June 15, 2012

'गेंदे के फूल..'




...

"एक दिन जब मैंने कहा था..
मेरे दिल को इंस्टाल करना है आपके ह्रदय-पटल पर..
आपने कहा था..
'प्यार के दायरे में आयेंगे दिल तो अपने आप ही sync हो जायेंगे'..
आज सोचती हूँ..
क्यूँ आपका और मेरा समय मैच नहीं करता..
क्यूँ आपके अंतर्मन में गेंदे के फूल की तरह नहीं बस पा रही..!!"

...

Wednesday, June 13, 2012

'मियाद..'





...

"पुराने दर्द अब पुराने हो चले..
हर ग़म की मियाद तय होती है..
है ना..!!!"


...

Saturday, May 26, 2012

'मंज़र..'




...


"बारिशों के मेले..
सजे भरी-दोपहर..
गर्मी मेरी साँसों की..
नरमी तेरी आहों की..
ना देखा..
ना सुना..
मंज़र रूमानी ऐसा..!!"

...

Thursday, May 24, 2012

'वो भरी-दोपहर..'




...

"प्यासा दरिया..
पत्तों की सरसराहट..
खामोश दरख्त..
घना जंगल..

स्याह जज़्बात..
मुलायम एहसास..

नर्म साँसें..
सुर्ख होंठ..
वस्ल-ए-जिस्म..

'ऑलिव ओइल'..
चन्दन-लेप..

उफ़..
क्या कहर ढाता है..
'वो भरी-दोपहर' का प्यार..
है न..
ए-राज़दां..!!"

...

Friday, May 11, 2012

'अभिलाषा..'



...


"चलने का प्रयोजन..
न पता था..
जिस क्षण दिया..
हाथ में हाथ..
किंचित ही भ्रम था..
अर्पित कर स्वयं..
मुक्ति-द्वार की अभिलाषा..
अवतरित हो हे-ईश..
बुझाओ तुच्छ-पिपासा..!!"

...

Thursday, May 10, 2012

'कारवां..'




...


"कमी हो जो भी..
लिख जाना..
जुदाई की लम्बी रातों में..
मिलना मुनासिब कहाँ..
यादों के कारवां..!!"

...

Sunday, May 6, 2012

'अधूरे सपने..'

...

"अधूरे सपने..
जुस्तजू..
अरमां..
हसरत..
और..
इक मंजिल..!!"

...

Wednesday, May 2, 2012

'साहिल..'

...


"शर्मिंदा होतीं हूँ हर सुबह..
रात भर साथ ना दे पाने को..
क्या काबिल है मेरा काफिला..
साहिल पे डूब जाने को..!!!"

...

'महफ़िल..'




...


"कभी मदमस्त राहें चूमा करती थीं..
खामोशी के काफिले..
आज तनहा हो चले..
महफ़िल के साहिल..!!"


...

Sunday, April 29, 2012

'आसमां ..'




...


"उम्र-भर की तन्हाई..
बाटीं जब तुमने..
सींचा मेरा खोया हुआ बचपन..
जुम्बिश अता करी..
जो सीने को..
भूला सके न कोई..
ऐसा आसमां हो तुम..
मेरा वजूद..
मेरी पहचां हो तुम..!!!"

...

Wednesday, April 25, 2012

'सल्तनत-ए-वफ़ा..'




...


"चलो जां..
आज बदल लेते हैं..
अपनी रूह..
तुम मेरी रख लेना..
और मैं तुम्हारी..
फ़क़त..
तुम यूँ भी मेरे अपने हो..
सल्तनत-ए-वफ़ा एक्सचेंज ऑफर..
उधेड़ता है..
कशमकश के बादल..!!!"

...

'खैरियत..'



...

"खामोश रहूँ..
खैरियत रूह की..
मुमकिन हो फ़क़त..!!"

...